Ajay Devgn की 'Chauhaan' में नजर आएंगे Vikrant Massey !! सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

Vikrant Massey in Chauhaan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर 'चौहान' के लिए अब मेकर्स ने विक्रांत मैसी को फाइनल कर लिया है। फिल्म की स्क्रिप्ट विक्रांत को काफी पसंद आई है।

Vikrant Massey in Chauhaan: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने बीते महीने अपने पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जन्मतिथि पर अपनी नई एक्शन फिल्म 'चौहान' की बड़ी अनाउंसमेंट की थी। अजय देवगन ने इस मूवी का टीजर जारी किया था, जिसे देखकर दर्शक काफी उत्साहित दिखाई दिए। इस मूवी में अजय देवगन को अहम रोल में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर 'चौहान' मूवी में अब अजय देवगन के साथ विक्रांत मैसी की एंट्री होती नजर आ रही है। इस मूवी में विक्रांत मैसी को एक अहम भूमिका के लिए चुना है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Kahaani 3' से होगा विद्या बालन का पत्ता साफ, Yami Gautam को कास्ट करेंगे मेकर्स?)

Vikrant Massey To Star In Ajay Devgn’s Chauhaan

अजय देवगन की 'चौहान' में नजर आएंगे विक्रांत मैसी

'चौहान' में नजर आएंगे विक्रांत मैसी

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार विक्रांत को इस फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित एक्शन थ्रिलर है। विक्रांत को इस फिल्म में पहले कभी न देखे गए अवतार में देखा जाएगा। पोर्टल के मुताबिक अजय देवगन के साथ विक्रांत मैसी को ऑनस्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। विक्रांत को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई, इसलिए उन्होंने तुरंत काम करने के लिए हामी भर दी। फिल्म की शूटिंग 2026 के आखिरी तीन महीनों में शुरू कर दी जाएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Dhoom 4' का हिस्सा होंगे Ranbir Kapoor !! बड़ा खुलासा करते हुए बताया पूरा सच)

नीरज यादव के निर्देशन में बन रही फिल्म 'चौहान' को 2027 में 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अभी फिल्म की तैयारी चल रही है। इसे 2027 की बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। इस मूवी को ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा दर्शकों को अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' का इंतजार है। वहीं दूसरी ओर विक्रांत मैसी की हाल ही में फिल्म 'मुसाफिर कैफे' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। दर्शकों ने इस मूवी को बेहद शानदार बताया है।

End of Feed