"सत्य पराजित नहीं...", धोखाधड़ी केस में विक्रम भट्ट को मिली जमानत, आए जेल से बाहर

Vikram Bhatt Fraud Case: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक विक्रम भट्ट को 30 करोड़ के धोखाधड़ी केस में जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्होंने भगवान के चरणों में माथा टेका। विक्रम भट्ट 30 करोड़ के धोखाधड़ी केस में उदयपुर सेंट्रल जेल में बंद थे।

Vikram Bhatt Fraud Case: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्मकार विक्रम भट्ट पिछले कुछ समय से 30 करोड़ के धोखाधड़ी केस में फंसे हुए हैं, जिसके चलते उन्हें जेल की रोटियां तक खानी पड़ी हैं। इस मामले में विक्रम भट्ट को आखिरकार वो खुशखबरी मिल गई है, जिसका उन्हें इंतजार था। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को जमानत दे दी है। विक्रम भट्ट 30 करोड़ के धोखाघड़ी मामले में उदयपुर की सेंट्रल जेल में बंद थे, जहां से वो अब बाहर आ चुके हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करने के बाद दोनों पक्षों को साथ में बैठकर रास्ता निकालने की सलाह दी है क्योंकि कोर्ट ने माना है कि ये एक व्यवसायिक विवाद है, जिसका निपटारा आमने-सामने बैठकर किया जा सकता है।

Vikram Bhatt

Image Source: TNN

2 महीने 11 दिन बाद रिहा हुए विक्रम भट्ट

फिल्मकार विक्रम भट्ट 30 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में 2 महीने 11 दिन तक जेल में बंद रहे। सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद जब विक्रम भट्ट जेल से बाहर आए तो उन्होंने जेल परिसर में स्थित भगवान शिव के मंदिर में माथा टेका और फिर मीडिया से बात की। विक्रम भट्ट ने जेल से बाहर आने के बाद कहा कि उन्हें हमेशा से ये भरोसा था कि सच लोगों के सामने आएगा और वो जेल से जल्द ही बाहर आएंगे।

End of Feed