विकास दिव्यकीर्ति ने रणबीर कपूर की एनमिल को बताया 'फूहड़', बोले- इससे युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2024, 01:40 PM IST

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म को कई लोगों ने महिला विरोधी बताया था। अब इस फिल्म पर एजुकेटर विकास दिव्यकीर्ति ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसे फूहड़ फिल्म बताया। विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि इस फिल्म की वजह से युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा।

एजुकेटर, यूट्यूबर और आईएसएस कोच विकास दिव्यकीर्ति हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखते हैं। सोशल मीडिया पर विकास दिव्यकीर्ति की जबरदस्त फैन फॉलोइंगा हैं। विकास दिव्यकीर्ति ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रणबीर कपूर की एनिमल के बारे में बात की। उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी राय दी। उन्होंने फिल्म की आलोचना की। विकास दिव्यकीर्ति से पहले भी कई स्टार्स ने एनिमल की आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्मों से बुरा असर पड़ता है।

नीलेश मिश्रा को दिए इंटरव्यू में विकास ने कहा, एनमिल जैसी फिल्में हमारे समाज को 10 साल पीछे ले जाती है। इस तरह की फिल्में नहीं बनानी चाहिए। आपने पैसे कमाया। आपने दिखाया कि हीरो एक जानवर की तरह बिहेव करता है। कुछ तो सोशल वैल्यू होना चाहिए। सिर्फ पैसा कमाने के लिए काम नहीं करना चाहिए।

End of Feed