Vikrant Massey-Sheetal Thakur ने दिखाई बेटे की पहली झलक, रिवील किया बेटे का नाम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 24, 2024, 09:15 AM IST

Vikrant Massey Shared Baby Boy Pic: विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। शीतल और विक्रांत अपने बेटे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर बेटे की पहली झलक दिखाई है। आइए जानते हैं एक्टर ने अपने बेटे का क्या नाम रखा है।

Vikrant Massey Shared Baby Boy Pic: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) इसी महीने पेरेंट्स बने हैं। शीतल ने 7 फरवरी 2024 को बेटे को जन्म दिया। कपल ने फैंस संग इस गुड न्यूज को शेयर किया था। अब विक्रांत ने बेटे की पहल झलक दिखाई है। इसी के साथ बच्चे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी शीतल और बेटे के साथ प्यार सी फोटो शेयर की है। फोटो में वो और शीतल बच्चे को प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं।

पहली फोटो में विक्रांत पिंक कलर का कुर्ता पहने हुए नजर आए। एक्टर की पत्नी शीतल भी मैचिंग साड़ी में नजर आईं। शीतल ने बेटे को गोद में लिया है। दोनों बच्चे की तरफ प्यार भरी नजरों से निहारते हुए देख रहे हैं। दूसरी फोटो में बैलून से बने सॉफ्ट टॉय पर वरदान लिखा हुआ है। विक्रांत ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, किसी आशीर्वाद से कम नहीं। हमने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है।

End of Feed