बॉलीवुड

Salman khan ने मां सलमा पर लुटाया प्यार, भाईजान के क्यूट जेश्चर ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 24, 2024, 08:42 AM IST

Salman Khan Viral Video: सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्टर अपनी मां पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। मां-बेटे की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक्टर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

Image

Salman Khan With Mother Salma (credit pic: instagram)

Salman Khan Viral Video: सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। एक्टर अपने स्वैग से फैंस का दिल जीत लेते हैं। एक्टर हाल ही में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) के इवेंट में शामिल हुए थे। एक्टर ने सीसीएल के 10वें सीजन में अपने छोटे भाई सोहेल खान को ज्वाइन किया। एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्टर ब्लू शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। एक्टर के साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा भी दिखाई दे रहा है। इवेंट में शामिल होने से पहले एक्टर अपनी मां सलमा से मिलते हैं। सलमान पहले मां का माथा चूमते हैं और फिर उनके गाल पर किस करते हैं। मां भी अपने बेटे पर प्यार लुटाते हुए नजर आती हैं।

इसके बाद एक्टर अपनी बहन अर्पिता खान के बच्चों में मिलते हैं। पहले आहिल के हाथों से फ्रेंच फाइज खाते हैं और फिर आयत के हाथ से खाते हैं। वो दोनों से कुछ देर बात करते हैं और वहां से चले जाते हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

सलमान खान ने मां सलमा पर लुटाया प्यार

वायरल वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐसा होना चाहिए मां-बेटे का रिश्ता। दूसरे यूजर ने लिखा, हर इंसान अपनी मां के सामने बच्चा बन जाता है। तीसरे यूजर ने लिखा,भाईजान अपने दिल जीत लिया। इसके अलावा इवेंट में सलमान सिंगर अब्दू रोजिक से भी मिले। उनके साथ पोज दिया। सीसीएल में अलग-अलग इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज बतौर टीम साथ में क्रिकेट मैच खेलते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article