बॉलीवुड

Bhagyashree Birthday Party : बर्थ्डे पार्टी में 16 साल की कच्ची कली बनकर पहुंची भाग्यश्री, माधुरी दीक्षित के साथ की जमकर मस्ती

Bhagyashree Birthday Party : एक्ट्रेस जहां खुद सफेद साड़ी में कच्ची कली बनकर पहुंची थी वहीं इंडस्ट्री से आए उनके दोस्त भी सज-धजकर आए थे। आइए आपको दिखाते हैं पार्टी की कुछ झलकियां

Image

Bhagyashree Birthday Party

Bhagyashree Birthday Party : बॉलीवुड अदाकारा और लाखों दिलों कि धड़कन भाग्यश्री ( Bhagyashree) ने कल रात अपना 55 वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ जमकर पार्टी की । इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भाग्यश्री की पार्टी में चार चांद लगा दिए। एक्ट्रेस जहां खुद सफेद साड़ी में कच्ची कली बनकर पहुंची थी वहीं इंडस्ट्री से आए उनके दोस्त भी सज-धजकर आए थे। आइए आपको दिखाते हैं पार्टी की कुछ झलकियां

भाग्यश्री ( Bhagyashree) ने कल रात शुक्रवार को अपना 55वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उनकी फैमिली ने ग्रांड पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में भाग्यश्री सफेद रंग की साड़ी पहनकर आई जिसमें वह बिल्कुल जवां दिखाई दे रही थी। एक्ट्रेस ने अपने पति और बच्चों के साथ केक काटा और मीडिया को जमकर पोज दिए। भाग्यश्री ने पहले पति फिर बेटी और फिर बेटे को केक खिलाया। वहीं पार्टी में आए सभी स्टार्स ने भाग्यश्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए जमकर पार्टी की। उनके साथ दोस्त माधुरी दीक्षित भी नजर आई जो अपनी सहेली को गले लगा रही थी। माधुरी दीक्षित ने पार्टी में लेदर की जैकेट पहनी थी। अपनी दोस्त के साथ वह भी बहुत सुंदर लग रही थी। इस पार्टी में नीना गुप्ता( Neena Gupta) , संजय कपूर( Sanjay Kapoor) , परनूतन , अनुपम खेर( Anupam Kher) , नुसरत भरूचा( Nusrat Bharucha) नजर आई। कल रात की पार्टी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि भाग्यश्री एक साल और जवां हो गई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article