Vijay Verma - Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने हाल ही में वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में साथ काम किया है। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लस्ट स्टोरीज 2 के प्रमोशन से पहले विजय और तमन्ना ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। विजय और तमन्ना ने अपने रिलेशनशिप को काफी समय तक सीक्रेट रखा था। अब एक्टर ने खुलासा किया है कि क्यूं उन्होंने अपने रिलेशनशिप को छुपाया था।
vijay verma and Tamannaah Bhatia (credit pic: instagram)
एक्टर ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे अभी अपने करियर पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ बातों का सही समय होता है। जब मुझे लगेगा तब मैं जरूर बात करूंगा। हालांकि मैं इस मामले में बहुत ही शर्मिला हूं और इस पर ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूं। विजय अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। तमन्ना ने विजय और अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट किया था। एक्ट्रेस ने कहा था विजय मेरे लिए हैप्पी प्लेस है।
एक्टर ने अपने इंटरव्यू में कहा, मेरे लिए ये रोमांटिक फेज है। मैं अपनी लाइफ के इस फेज में बहुत खुश हूं। एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइलाइन में है। एक्टर सोनाक्षी सिन्हा के साथ दहाड़ में नजर आए थे। एक्टर करीना कपूर और जयदीप अहलावत के साथ डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है।
