Alia Bhatt-Vijay Verma की फिल्म Darlings ने पूरे किए 2 साल, एक्टर के पोस्ट ने दहला दिया फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा की फिल्म डार्लिंग्स ने 2 साल पूरे कर लिए है। फिल्म के 2 साल पूरे होने पर एक्टर ने फैंस संग दुखद पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस हैरान हो गए। आइए जानते हैं एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा क्या पोस्ट किया है।

विजय वर्मा (Vijay Verma) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'डार्लिंग्स' (Darlings) सिनेमाघरों में 5 अगस्त 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया, विजय और शेफाली शाह के काम ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था। तीनों एक्टर्स ने फिल्म में शानदार अभिनय किया था। ये फिल्म विजय के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। एक्टर ने फिल्म के दो साल पूरा होने पर पोस्ट शेयर किया है। एक्टर का पोस्ट हमजा की मौत को लेकर था। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्ट को देखने के बाद फैंस सदमे में चल गए। एक्टर का ये पोस्ट फैंस के लिए किसी मिनी हार्टअटैक से कम नही था।

End of Feed