बॉलीवुड

मशहूर एक्ट्रेस Sushma Seth की नातिन मिहिका की हुई अचानक मौत, मां दिव्या शाह का रो-रोकर बुरा हाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मा सेठ की नातिन मिहिका शाह का निधन हो गया है। मिहिका की मां दिव्या शाह भी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। मिहिका की मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। मिहिका का निधन अचानक हुआ। मिहिका की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

Image

Sushma Seth Grand Daughter Death (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड जगत के गलियारों से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मा सेठ की नातिन मिहिका शाह का निधन हो गया है। सुष्मा सेठ की बेटी दिव्या शाह भी मशहूर एक्ट्रेस है। मिहिका के निधन से पूरा परिवार टूट गया। मिहिका की मौत 5 अगस्त हुई। उन्हें पहले बुखार आया और दौरा पड़ने से मौत हो गई। मिहिका की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि मिहिका उनके बीच नहीं रही। परिवार ने 8 अगस्त को प्रार्थना सभा रखी है।

मिहिका की मां ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी बेटी मिहिका के लिए प्रार्थना सभा रखी है। मिहिका की मौत बुरा और दौरा पड़ने से हुई। प्रेयर मीट 8 अगस्त को 4 से 6 बजे तक रखी गई है जिसमें परिवार और करीबी लोग सिंध कॉलोनी क्लब हाउस में शामिल होंगे। इस खबर को जानने के बाद हर कोई सदमे में है। मिहिका ने 29 जुलाई को अपनी नानी और मां के साथ फोटो शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए मिहिका ने कैप्शन में लिखा था, डीएनए की एकमात्र सच्चाई है। बाकी सब बहुत मेहनत का काम है। मदरशिप को थैंक्यू।

मौत से एक हफ्ते पहले मिहिका ने शेयर की थी फोटो

मिहिका ने मौत से एक हफ्ते पहले ही फोटो शेयर की थी। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्या हुआ कि मिहिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दिव्या की मां सुष्मा सेठ लेजेंड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। सुष्मा और दिव्या दोनों का ही शाहरुख खान से गहरी दोस्ती है। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि दिव्या और वो एनएसडी के समय से दोस्त हैं। एक्टिंग सीखाने का श्रेय उन्होंने दिव्या को दिया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article