Did Amitabh Bachchan Tweets on Abhishek-Aishwarya Divorce Rumors: बच्चन परिवार में अनबन की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ही परिवार के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। हालांकि इस खबरों पर अभी तक ऐश्वर्या या अभिषेक की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। अब सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को अब लोग ऐश्वर्या और अभिषेक की खबरें सो जोड़ते हुए देख रहे हैं। हालांकि बिग बी ने इसपर साफ साफ कुछ नहीं लिखा है। यहां इस ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।
'समय बलवान है'- अमिताभ का ट्वीट हुआ वायरल
अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, 'समय बहुत बलवान है..काम करने के लिए समय निकाल रहे हैं।' बीते कुछ समय से अमिताभ के ऐसे ट्वीट लगातार सामने आ रहे हैं। इससे पहले ऐश्वर्या और आराध्या को एयरपोर्ट से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया था। तो पैपराजी भी उनसे हाल चाल पूछते हैं। जिसके जवाब में ऐश्वर्या कहती हैं, 'ऑल गुड'। इस वीडियो में ऐश्वर्या के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान भी साफ नजर आ रही है। वहीं आराध्या भी काफी खुश दिख रही हैं।
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सर समय तो बलवान है ही पर आप इस उम्र में भी काम कर रहे हैं, आपकी हिम्मत की दाद देते हैं।' वहीं एक और यूजर ने लिखा,'सर परिवार में क्या चल रहा है, बताइए सच क्या है?'
