विजय वर्मा (Vijay Verma) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'डार्लिंग्स' (Darlings) सिनेमाघरों में 5 अगस्त 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया, विजय और शेफाली शाह के काम ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था। तीनों एक्टर्स ने फिल्म में शानदार अभिनय किया था। ये फिल्म विजय के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। एक्टर ने फिल्म के दो साल पूरा होने पर पोस्ट शेयर किया है। एक्टर का पोस्ट हमजा की मौत को लेकर था। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्ट को देखने के बाद फैंस सदमे में चल गए। एक्टर का ये पोस्ट फैंस के लिए किसी मिनी हार्टअटैक से कम नही था।
विजय वर्मा ने डार्लिंग्स की दूसरी एनिवर्सरी पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए खुद को हास्यपूर्वक श्रद्धांजलि दी। एक्टर के फोटो के नीचे लिखा है, दुखद निधन। हमजा अब्दुल शेख। प्यार करने वाला पति और प्यारा दामादा। आप सभी का स्वागत है।
विजय वर्मा का पोस्ट देख फैंस हुए हैरान
एक्टर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, आपके प्यारे हमजा को जन्नत की सैर पर गए दो साल हो गए है। मिस यू। हमजा डार्लिंग। एक्टर के इस पोस्ट को देखकर एक पल के लिए फैंस हैरान हो गए। एक यूजर ने लिखा, पढ़कर मैं हैरान हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा, मैंने इस पोस्ट को करीब दो बार पढ़ा है। तीसेर यूजर ने लिखा, मैं एक सेकेंड के लिए डर गया था।
