बॉक्स ऑफिस

Khel Khel Mein Vs Vedaa: बॉक्स ऑफिस पर Akshay की 'खेल खेल में' निकली John की 'वेदा' से आगे, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Khel Khel Mein Vs Vedaa Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पिछले हफ्ते स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा रिलीज हुई है। तीनों फिल्मों में से सबसे ज्यादा स्त्री 2 का बज है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की खेल खेल में और जॉन की वेदा ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Image

Khel Khel Mein Vs Vedaa (Credit Pic: Instagram)

Khel Khel Mein Vs Vedaa Box Office Collection: पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 (Stree 2), अक्षय कुमार की खेल खेल में (Khel Khel Mein) और जॉन अब्राहम की वेदा (Vedaa) रिलीज हुई थी। तीनों फिल्मों में से स्त्री 2 का सबसे ज्यादा बज है। कमाई के मामले में स्त्री 2 काफी आगे है। वहीं, अक्षय की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। आइए जानते हैं दोनों फिल्में में से कौन सी फिल्म ने ज्यादा कमाई की है।

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार, तापसी पन्नू,एमी विर्क, वाणी कपूर की फिल्म खेल खेल में ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.9 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने कुल मिलाकर 15.95 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 5.05 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 2.05 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन 3.1 करोड़ और चौथे दिन 3.85 करोड़ की कमाई की थी। कॉमेडी ड्रामा फिल्म को मुद्दसर अजीज ने किया है।

Vedaa Collection Day 5: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने कुल मिलाकर 15.5 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले दिन 6.3 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन 1.5 करोड़, तीसरे दिन 1.8 करोड़, चौथे दिन 2.7, पांचवें दिन 3.2 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, राजकुमार राव और श्रद्धा की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 228.45 की कमाई की है। फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के शोज सभी हाउसफुल जा रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article