बॉलीवुड

सामने आ गया Vijay Devarakonda-Rashmika Mandanna की सगाई का सच, क्या फरवरी 2024 में होगी दोनों की सगाई?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 10, 2024, 08:36 AM IST

Vijay Devarakonda and Rashmika Mandanna Engagement: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें बीते दिनों काफी चर्चा बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्टर की टीम ने सगाई की खबरों को लेकर पूरा सच बता दिया है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

Image

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna Are Not Getting Engaged In February

Photo : Twitter

Vijay Devarakonda and Rashmika Mandanna Engagement: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को लेकर बीते दिनों काफी चर्चा बनी हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार दावा किया जा रहा है कि विजय और रश्मिका अब अपने रिलेशनशिप को एक कदम आगे ले जाना चाहते हैं। इसी के साथ ही अब दोनों फरवरी 2024 में सगाई रचाने वाले हैं। सोशल मीडिया पर विजय और रश्मिका की सगाई की खबरें काफी वायरल हुई हैं। इस दौरान फैंस ने भी इस खबर को सच ही मान लिया है। हालांकि इन सब खबरों पर अब एक्टर विजय देवरकोंडा कीटीम ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।

सोशल मीडिया पर स्टार्स को लेकर अक्सर झूठी खबरें भी फैलती है। विजय देवरकोंडा की टीम ने रश्मिका संग सगाई की खबर को भी नकार दिया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

झूठी निकली विजय-रश्मिका की सगाई की खबरें

विजय देवरकोंडा की टीम ने आईएएनएस को बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहीं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें झूठी हैं। पहले खबरें सामने आ रही थीं कि दोनों ही एक्टर अब जल्द ही अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करने वाले हैं। हालांकि रश्मिका और विजय दोनों ही अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं। बता दें कि रश्मिका को रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में काफी पसंद किया गया है। जिसके बाद बॉलीवुड में भी एक्ट्रेस ने खूब नाम कमा लिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article