दीपिका पादुकोण की 8 घंटे वाली शिफ्ट की डिमांड पर विद्या बालन ने दिया रिएक्शन, बोलीं 'मैं मां नहीं हूं लेकिन...'

Vidya Balan on Deepika's 8 hours shift Debate: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की 8 घंटे वाली शिफ्ट की डिबेट पर अब हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान विद्या बालन ने खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं मां नहीं शायद इसलिए मैं 12 घंटे की शिफ्ट कर सकती हूं। लेकिन एक मां के लिए यह आसन नहीं।

Vidya Balan on Deepika's 8 hours shift Debate: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' ऑफर हुई थी। इस मूवी को करने से पहले दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा से 8 घंटे की फ्लेक्सिबल शिफ्ट की डिमांड की थी। निर्माता दीपिका पादुकोण की इस डिमांड के लिए राज नहीं और उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। इसके बाद दीपिका पादुकोण की मांग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ऐसे में अब इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) ने दीपिका पादुकोण द्वारा उठाए गए 8 घंटे की फ्लेक्सिबल शिफ्ट के मुद्दे पर खुलकर अपना पक्ष रखा है।

Deepika Padukone and Vidya Balan

Pics Credit: Google

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान विद्या बालन ने 8 घंटे की शिफ्ट पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, 'इस बात मांओं के काम को लेकर है कि उन्हें काम करने के फ्लेक्सिबल घंटें मिलने चाहिए हैं ना? मुझे लगता है कि इसमें कोई बुराई नहीं है और यह बात काफी हद तक ठीक भी है।'

End of Feed