Dhadak 2 Release Date: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा की आंधी चली हुई है। फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की है। इसने 4 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हाल ये है कि इस फिल्म का असर आगे रिलीज होने वाली फिल्मों पर पड़ेगा। क्योंकि बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। खबर सामने आ रही है कि सैयारा के कारण मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट बदल दी है। एक तरफ जहां सन ऑफ सरदार 2 ने अपनी रिलीज आगे खिसका दी अब तलवार धड़क 2 पर लटकी हुई है। हालांकि मेकर्स ने साफ कर दिया है कि वह फिल्म को किस डेट पर रिलीज करेंगे
करण जौहर( Karan Johar) निर्देशित मूवी धड़क 2( Dhadak 2) की रिलीज डेट पर अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने फैसला किया है कि वह फिल्म को पोस्टपोन नहीं करेंगे बल्कि तय समय पर ही रिलीज करेंगे। फिल्म 1 अगस्त 2025 को रिलीज होगी जो पहले से तय थी। अब फिल्म की टक्कर अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 ( Son of Sardaar 2) से होगी। अजय देवगन ( Ajay Devgan) की ये मूवी पहले 25 जुलाई को आ रही थी जो अब 1 अगस्त को रिलीज होगी। अब देखना ये है कि इन दोनों फिल्मों पर सैयारा का कैसा असर पड़ता है।
इस खबर की पुष्टि करते हुए, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा , "सिद्धांत चतुर्वेदी - तृप्ति डिमरी 'धड़क 2' 1 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है.. ट्रेलर और गानों ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है, #धड़क 2 के निर्माता फिल्म को 1 अगस्त 2025 को निर्धारित समय पर रिलीज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रिलीज की तारीख में कोई बदलाव या इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
