Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को साथ देख फैंस का दिन बन जाता है। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने साल 2024 में सात फेरे लिए थे। इसके बाद कई बार दोनों वेकेशन पर जा चुके हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते हैं फोटोज पर...
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बिताया क्वालिटी टाइम
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल स्विट्जरलैंड में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस दौरान की फोटोज सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। फोटोज में सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे के साथ रोमांस कर रहे हैं। दोनों का हर एक पोज धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में कपल को स्विट्जरलैंड की ट्रेन में सफर करते देखा जा सकता है। सोनाक्षी सिन्हा ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ' सच में यार… ये स्विट्जरलैंड में पब्लिक ट्रांसपोर्ट कितने सुविधाजनक है? हमें इसकी आदत हो सकती है'।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लव स्टोरी
बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि उनकी जहीर इकबाल से पहली मुलाकात सलमान खान के घर पर एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। आगे चलकर सोनाक्षी और जहीर ने एक दूसरे को अपना दिल दे दिया है। करीब सात सालों तक सोनाक्षी और जहीर ने एक दूजे को डेट किया था। इसके बाद साल 2024 में दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया। लोगों का ये मानना है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल परफेक्ट कपल है।
