विक्की कौशल की 'महावतार' हुई लेट, अमर कौशिक ने बताई वजह, बोलें - 'हम सभी डरे हुए हैं...

Mahavatar Postponed: विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'महावतार' पर अपडेट सामने आई है। दर्शकों को इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग लेट चल रही है। डायरेक्टर अमर कौशिक ने बताया कि कब तक फिल्म रिलीज होने के चांस हैं। विक्की कौशल फिलहाल 'लव एंड वॉर' की शूटिंग कर रहे हैं।

Mahavatar Postponed: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा दिया था। इस फिल्म में विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म ने इतना इंप्रेस किया कि फैंस अब उनकी अगली फिल्म का इंतजार नहीं कर पा रहे। उनकी अगली आने वाली फिल्म थी 'महावतार', इस फिल्म में विक्की कौशल( Vicky Kaushal) परशुराम का किरदार करने वाले हैं। खैर फिल्म की घोषणा तो हो चुकी थी, लेकिन अब पता चल रहा है कि फिल्म डिले हो सकती है। डायरेक्टर अमर कौशिक ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

Mahavatar Postponed

Image Source: IMDB

हाल ही में दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म, 'थामा' फिल्म के सीन्स के बीच में 'शक्ति शालिनी' की घोषणा हुई। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटाया है, फिल्म की रिलीज 24 दिसंबर 2026 बताई गई है। हालांकि यह रिलीज डेट पहले विक्की कौशल की फिल्म 'महावतार' के लिए तय की थी। लेकिन, अब शक्ति शालिनी की रिलीज डेट देखकर लोग सोच में पड़ गए कि अब महावतार का क्या होगा। लेकिन, डायरेक्टर अमर कौशिक ने बताया कि महावतार कब रिलीज होगी।

End of Feed