बॉलीवुड

Vicky Kaushal ने Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, बोले- जब गुडन्यूज का टाइम आएगा...

Vicky break Silence On Katrina Kaif Pregnancy: कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी की रूमर्स आए दिन सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। फिल्म बैड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च पर विक्की से सवाल पूछा गया कि वो कब फैंस को गुड न्यूज सुना रहे हैं। इस पर विक्की ने अपना रिएक्शन दिया है।

Image

vicky katrina (credit Pic: Instagram)

Vicky break Silence On Katrina Kaif Pregnancy: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आती हैं। हालांकि कपल ने आज तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हुआ। ट्रेलर लॉन्च पर विक्की से कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछा गया। एक्टर से पूछा गया कि वो कब रियल लाइफ में गुड न्यूज दे रहे हैं। एक्टर ने इस पर मजेदार रिएक्शन दिया।

विक्की ने कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी

विक्की ने कहा, जब आएगी, सबसे पहले मीडिया को बताऊंगा। लेकिन अभी के लिए आप बैड न्यूज एन्जॉय करो। पर जब गुड न्यूज का टाइम आएगा। हम जरूर बताएंगे। पिछले दिनों कैटरीना वकेशन के लिए लंदन गई थी। उस समय फैंस ने दावा किया था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। लेकिन ये खबर सिर्फ अफवाह थी। कैटरीना की टीम ने भी स्टेटमेंट जारी कर कहा था, अफवाहों को लेकर कोई खबर ना छापे जब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हूं। फैंस विक्की और कैटरीना के पेरेंट्स बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज की बात करें तो ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में विक्की के साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल में है। फिल्म में तृप्ति मां बनने वाली है और उस बच्चे का असली पिता कौन है। इसके इर्दगिर्द कहानी को बुना गया है। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा विक्की संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगे। लव एंड वॉर में विक्की के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article