वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: 51 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बनेंगे Ranvir Shorey? 2015 में इस एक्ट्रेस से हुआ था तलाक

Bigg Boss OTT 3 Ranvir Shorey To Get Married Second Time: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी 3' में बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने भी रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्टर को लेकर खबर है कि वह जल्द दोबारा शादी कर सकते हैं।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' के रणवीर शौरी फिर से करेंगे शादी

Bigg Boss OTT 3 Ranvir Shorey To Get Married Second Time: जियो सिनेमा में धूम मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूजे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में की कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जिनकी गेम लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस लिस्ट में रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) का नाम भी शामिल है। बता दें कि रणवीर शौरी बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं। साल 2015 में उनका एक्ट्रेस कोनकोणा सेनशर्मा के साथ तलाक हुआ था। लेकिन अब माना जा रहा है कि रणवीर शौरी दोबारा शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) की जिंदगी में जल्द ही किसी महिला की एंट्री हो सकती है। दरअसल, रणवीर शौरी ने बीते दिन के एपिसोड में टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी से बात की। उन्होंने रणवीर शौरी के लिए एक कार्ड निकाला और उनसे उनकी पहली शादी के बारे में पूछा। मुनीषा खटवानी ने कहा कि रणवीर शौरी अपनी जिंदगी में नया पार्टनर तलाश कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "यहां दूसरे सेटलमेंट और साथी ढूंढने की संभावना है। मुझे नहीं मालूम कि आपको शादी करना है या नहीं, लेकिन दूसरे साथी की आपकी जिंदगी में आने की पूरी-पूरी संभावना है।"

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में मुनीषा खटवानी और रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) की बात यहीं नहीं रुकी। उन्होंने एक और कार्ड निकालते हुए कहा, "क्वीन ऑफ पेंटेकल्स, जिसका मतलब है या तो आपकी जिंदगी में स्ट्रॉन्ग फीमेल ऊर्जा है या तो एक सपोर्ट सिस्टम के तौर पर आने वाला है।" बता दें कि मुनीषा खटवानी ने रणवीर शौरी को सलाह दी कि वह अतीत में हुई चीजों को भुलाकर नई उपलब्धियों को तलाशें और इस्तेमाल में लाएं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article