विक्की कौशल (Vicky Kaushal), तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) और एमी विर्क (Amy Virk) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार कलेक्शन किया। फैंस विक्की की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। विक्की भी अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए मुंबई के थिएटर पहुंच गए। एक्टर ने फैंस से मुलाकात की और उनके सामने तौबा-तौबा का हुक स्टेप किया। एक्टर ने फैंस को फिल्म को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Vicky Kaushal (credit Pic: Instagram)
विक्की ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर व्हाइट कलर के कुर्ते-पयजामे में नजर आ रहे हैं। विक्की को देखते ही फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। एक्टर ने बताया कि मुझे पता चला कि शो हाउसफुल है इसलिए मैं आप सभी का धन्यवाद करने आया हूं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, अखिल चड्ढा अपने फैंस को एंटरटेनमेंट का एक्स्ट्रा डोज देने के लिए पहुंच गया है।
विक्की ने फैंस के दिया बड़ा सरप्राइज
एक्टर फैंस के लिए तौबा-तौबा का हुक स्टेप करते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा फैंस के साथ सेल्फी और फोटो भी लेते हुए नजर आए। बैड न्यूज को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को करण जौहर ने अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में तृप्ति ने सलोनी बग्गा का रोल प्ले किया है। वहीं, एमी विर्क गुरबीर पन्नू के रोल में है। फिल्म में सलोनी प्रेग्नेंट हो जाती हैं और वो दो जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं। इन बच्चों के दो पिता हैं। अब सलोनी को चुनना है कि वो अखिल और गुरबीर में किसे अपने बच्चों का पिता चुनती हैं।
