Urvashi Rautela Bathroom Video Truth: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे उनके फैंस भी काफी दंग रह गए है। इस वायरल बाथरूम वीडियो लीक में उर्वशी अपने कपड़े बदलती नजर आ रही थीं, इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को भी काफी हैरानी हुई थी। इस वीडियो के बाद उनके मैनेजर के साथ उनकी बातचीत का एक ऑडियो क्लिप लीक हो गया, जिसने आग में घी डालने का काम किया। हालांकि अब पिछली सभी लीक वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है। यह वीडियो एक मार्केटिंग कैम्पेन हैं, जिन्हें उर्वशी की अपकमिंग फिल्म घुसपैठिया को प्रमोट करने के लिए लीक किया गया था। यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
घुसपैठिया में नजर आएंगे उर्वशी रौतेला
वीडियो में, उर्वशी काफी नए अवतार में नजर आ रही हैं। जिससे फैंस के बीच अब फिल्म को लेकर भी काफी उत्सुकता पैदा हो गई है। लीक हुए ऑडियो रहस्य की एक और परत जोड़ता है, क्योंकि यह बिहाइंड द सीन्स दिखा रहा है। जो फिल्म के प्रमोशन से संबंधित हो सकता हैं। घटनाओं की इस सीरीज ने घुसपैठिया को लेकर फैंस के बीच बेसब्री को बढ़ा दिया है।
उर्वशी के सोशल मीडिया पर काफी फॉलोवर्स हैं, एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों और पोस्ट के चलते सुर्खियों में रहती हैं अब उनकी इस अपकमिंग फिल्म पर भी नजरें टिकी हुई हैं।
