Mithun Chakraborty Ex Wife Helena Luke Passed Away: मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की पहली पत्नी और एक्ट्रेस हेलेना लूक (Helena Luke) का निधन हो गया। एक्ट्रेस का निधन 3 नवंबर को अमेरिका में हुआ। एक्ट्रेस और डांसर कल्पना अयैर ने सोशल मीडिया पर उनके मौत की खबर दी। हेलेना को अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने मिथुन चक्रवर्ती से शादी की थी। दोनों की शादी सिर्फ 4 महीने तक चली थी। इसके बाद कपल का तलाक हो गया था। हेलेना ने अपनी मौत से ठीक पहले फेसबुक पर सुबह 9:20 पर पोस्ट लिखा था। एक्ट्रेस ने लिखा था, कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। मन में कई तरह की बातें चल रही है। पता नहीं क्यूं। असमंजस में।
एक्ट्रेस ने पुराने इंटरव्यू में कहा था, मिथुन से शादी करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। काश ऐसा कभी नहीं हुआ होता। उसने मुझे विश्वास दिलाया कि वो वो मुझसे बहुत प्यार करता है। दुभाग्य से वो उस चीज में कामयाब भी हो गया।
मिथुन संग 4 महीने में टूट गई थी हेलेना की शादी
खबरें आई थी कि हेलेन और मिथुन के बीच में चीजें ठीक हो गई है। एक्ट्रेस ने इसके जवाब में कहा था, मैं उसके पास कभी वापस नहीं जाऊंगी अगर वो सबसे अमीर आदमी भी होगा तो। मैंने उससे एलिमनी के पैसे तक नहीं मांगे थे। मेरे लिए बुरे सपने से कम नहीं था और सब खत्म हो गया।
हेलेना ने बताया था कि मिथुन ने उनके पिता से वादा किया था कि उनका हमेशा ख्याल रखेंगे। लेकिन एक्टर ने उन्हें अकेला छोड़ दिया। एक्ट्रेस ने कहा था, मुझ इस बात पर भरोसा हो गया था कि वो मुझसे प्यार करता है। लेकिन धीरे-धीरे मुझे पता चला कि वो सिर्फ खुद से प्यार करता है। वह बहुत ही इमैच्योर है। वो बहुत ही पॉजेसिव था मुझे पर एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर शक करता था। मैंने काफी कोशिश की चीजों को ठीक करने की। लेकिन हमारे बीच चीजें ठीक नहीं हो पाई।
