Vicky Kaushal Mahavatar Latest Update: अभिनेता विक्की कौशल( Vicky Kaushal) इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे डिमांडिंग एक्टर कहे जा रहे हैं। हो भी क्यों न विक्की कौशल ने अपनी मेहनत के दम से छावा जैसी फिल्म में कमाल कर दिखाया। इसके बाद फैंस को विक्की की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। इन आने वाली फिल्मों में शामिल है संजय लीला भंसाली के साथ लव एंड वॉर और अमर कौशिक के साथ महावतार। ये दोनों ही फिल्में बिग बजट हैं। विक्की कौशल इन दिनों लव एंड वॉर पर जोर-शोर से ध्यान दे रहे हैं। जिस वजह से उनकी दूसरी फिल्म में देरी हो रही है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि महावतार तय समय से देरी पर रिलीज होगी।
Image Source: Instagram
बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक, विक्की कौशल की महावतार, अब तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी। मैडॉक फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही यह पौराणिक फिल्म पहले क्रिसमस 2026 पर रिलीज़ होनी थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है।फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होनी थी, लेकिन अब यह अप्रैल 2026 से शुरू होगी। विक्की कौशल( Vicky Kaushal) इस समय संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म लव एंड वॉर ( love and War) में व्यस्त हैं, जिसकी शूटिंग उम्मीद से ज़्यादा लंबी चल रही है महावतार ( Mahavtar) में विक्की भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे हैं। इसके लिए उन्हें लंबे समय तक ट्रेनिंग और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करना होगा। फिल्म में भारी-भरकम VFX काम होगा, जिसके लिए पोस्ट-प्रोडक्शन में भी काफी समय लगेगा। इन वजहों से फिल्म को 2026 में रिलीज़ करना संभव नहीं रहा।
