सत्ता के खिलाफ जाकर जब मनोज कुमार ने किया कोर्ट केस, मुंह पर ठुकराई थी सरकार की ऑफर की हुई फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 4, 2025, 09:50 AM IST

Manoj Kumar Vs Government: बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार का आज यानी 04 अप्रैल के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन मनोज कुमार से जुड़े किस्से हरदम लोगों के दिलों में बसे रहेंगे। ऐसा ही एक किस्सा सरकार और मनोज कुमार के बीच हुए विवाद का है। इस विवाद के बाद मनोज कुमार कोर्ट पहुंच गए थे।

Manoj Kumar Vs Government: बॉलीवुड में अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर स्टार मनोज कुमार का आज यानी 04 अप्रैल के दिन निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद देश में चारों तरफ शोक की लहर है। मनोज कुमार ने अपनी कई फिल्मों से देश और बॉलीवुड का गौरव बढ़ाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1975 में जब देश में आपातकाल लागू हुआ, तब मनोज कुमार ने इंदिरा गांधी की सरकार के खिलाफ खुलकर बगावत की थी? यह वो दौर था जब देश में चारों तरफ अभिव्यक्ति की आजादी पर पहरे बिठा दिए गए थे, और सत्ता विरोध करने वालों को दबाया जा रहा था। लेकिन मनोज कुमार ने न सिर्फ अपनी आवाज बुलंद की, बल्कि उस समय के हालात को चुनौती देने की हिम्मत दिखाई।

Indra Gandhi Manoj Kumar

सरकार की फिल्म करने से किया मना

आपातकाल के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मनोज कुमार के सामने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का प्रस्ताव रखा, जो आपातकाल के पक्ष में जनता के बीच सरकार का प्रचार करती। इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने का काम मशहूर लेखिका अमृता प्रीतम को सौंपा गया था। लेकिन मनोज कुमार ने फिल्म को करने से मना कर दिया और साथ ही साथ स्क्रिप्ट लिखने पर अमृता प्रीतम से भी अपनी नाराजगी जाहिर की। मनोज का मानना था कि यह फिल्म सच्चाई से काफी दूर है इसलिए वो इसका हिस्सा नहीं बनेंगे। जिसके बाद सरकार और मनोज कुमार के बीच विवाद शुरू हुआ।

End of Feed