बॉलीवुड

87 की उम्र में मनोज कुमार ने कहा दुनिया को अलविदा, लोगों ने कहा-"आपका जाना सहन करना मुश्किल है"

Manoj Kumar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की आयु में निधन हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांसें ली है। एक्टर के निधन पर फैंस अपना दुख प्रकट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि लोग क्या बोल रहे हैं।

Image

Manoj Kumar

Manoj Kumar Death: सिनेमाजगत के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार ने आज यानी 4 अप्रैल 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर के निधन की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। जानकारी के अनुसार, 87 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूबाई अम्बानी अस्पताल में एक्टर ने आखिरी सांसे ली हैं। इस खबर से बॉलीवुड जगत के साथ-साथ फैंस के बीच भी शोक की लहर दौड़ रही है। एक्टर के निधन पर सोशल मीडिया पर लोग अपना दुख प्रकाट कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

मनोज कुमार के निधन पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने कहा-"महान एक्टर और फिल्मकार मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ है। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें ख़ास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फ़िल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

अशोक पंडित को हुआ दुख

एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, "महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के 'शेर' मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे...यह सिनेमा जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी..."

तरण आदर्श ने क्या कहा

एक युग का अंत... ManojKumar साहब का निधन... एक अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के रूप में, वह अनगिनत यादगार और प्रतिष्ठित फिल्मों का अभिन्न हिस्सा थे। मुझे कई मौकों पर Manoj Kumar साहब से बातचीत करने का सौभाग्य मिला। अनमोल यादें जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article