बॉलीवुड

Manoj Kumar Funreal: मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने कहा-"शांतिपूर्वक स्वर्ग सिधार गए पापा ", कल किया जाएगा अंतिम संस्कार

Manoj Kumar Funreal: मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने पिता की मौत पर स्टेटमेंट जारी की है। उन्होंने मीडिया को बताया है कि किस कारण से मनोज कुमार की मौत हुई। इसी के साथ कुणाल ने पिता के अंतिम संस्कार पर अपडेट दी है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Image

Manoj Kumar Funreal:

Manoj Kumar Funreal: बॉलीवुड के महान एक्टर मनोज कुमार( Manoj Kumar) ने आज सुबह शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। भारत कुमार के नाम से मशहूर एक्टर ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार की उम्र 87 वर्ष हो चुकी थी और वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अचानक आई उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। हिन्दी सिनेमा में क्रांति लाने वाले एक्टर को याद कर हर कोई अपना दर्द बयां कर रहा है। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया है कैसी थी पापा की हालत

मनोज कुमार( Manoj Kumar) के बेटे कुणाल गोस्वामी( Kunal Goswami) ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि पापा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें उम्र संबंधी बीमारियां थी। उन्होंने यह भी बताया कि कुमार शांतिपूर्वक स्वर्ग सिधार गए हैं। उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। यह भगवान की कृपा है कि उन्होंने शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार कल होगा।

बता दें कि मनोज कुमार अपनी फिल्मों से सिनेमा पर छा गए थे। खासकर की देशभक्ति की फिल्मों से मनोज कुमार ने अपनी अलग जगह बनाई थी। उनकी फिल्म क्रांति इतनी सफल हुई थी कि करीब डेढ़ साल तक यह सिनेमाघरों में लगी रही थी। फिल्मों के साथ-साथ मनोज कुमार ने निर्देशन में भी अपना हाथ आजमाया था और वह इसमें भी सफल साबित हुए। उनकी हिट फिल्मों में शामिल हैं शाहिद, उपकार, पूर्व और पश्चिम, रोटी कपड़ा और मकान। मनोज कुमार के गाने आज भी गुनगुनाए जाते हैं, बेशक उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया फिर भी वह सदियों तक दर्शकों के दिलों में राज करेंगे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article