Varun Dhawan in YRF Horror Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। वरुण धवन ने बड़े पर्दे पर थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और सुपरनैचुरल, हर तरह की मूवी में किरदार निभाया है। वहीं अब वरुण धवन हॉरर फिल्म में भी हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। वरुण धवन वायआरएफ की पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे। इस मूवी में वरुण धवन का लीड रोल होने वाला है। खास बात तो यह है कि वरुण धवन की इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है। मूवी 2028 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मुझे पता है क्या हुआ था'- Nana Patekar-Tanushree विवाद पर बोले महेश मांजरेकर
कब रिलीज होगी वरुण धवन की हॉरर फिल्म
वरुण धवन स्टारर यश राज फिल्म की पहली हॉरर मूवी 2028 में 31 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को वैश्विक स्तर पर रिलीज किया जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वरुण धवन इस मूवी से दर्शकों का दिल जीत पाने में कामयाब होते हैं या नहीं। बता दें कि आखिरी बार वरुण धवन को आखिरी बार फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया था। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था।
