Varun Dhawan Shares Cute Video for Daughter: वरुण धवन (Varun Dhawan) ने जून 2024 में अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। इस समय वह पिता बनने की खुशियों को इंजॉय कर रहे हैं। वरुण धवन अब सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ भी अपनी इस इंजॉयमेंट को शेयर कर रहे हैं। इससे पहले वरुण ने फादर्स डे के मौके पर अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई थी। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दिखा रहे हैं कि वह अपनी बेटी का अटेंशन अपनी ओर खींचने के लिए किस तरह की हरकते करते हैं। सोशल मीडिया पर अब वरुण धवन का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वरुण धवन शर्टलेस नजर आ रहे हैं और अपनी दमदार बॉडी को भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। यहां वरुण के इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
Varun Dhawan Share this Cute Video Related to her Daughter
यह भी पढ़ें- Sarfira का ये सीन शूट करते हुए Akshay Kumar को आ गई थी मरे हुए पिता की याद, बोले- 'मैं सच में रोया था..'
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। अपने मुंह में उंगली से आवाज निकालने की प्यारी सी हरकत करके, वरुण ने खुलासा किया कि इस तरह उन्होंने अपनी बेटी का अटेंशन खींचने की कोशिश की है।
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं अपने बच्चे का ध्यान इस तरह आकर्षित करने की कोशिश कर रहा हूं...' वरुण के इस वीडियो पर फैंस के भी प्यारे रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई बेटी का नाम या चेहरा कुछ तो दिखा तो..'
