बॉलीवुड

सिंगर Lucky Ali मुस्लिम होने की वजह से करते हैं अकेला महसूस, बोले- लोग आपको आंतकवादी समझते हैं...

लकी अली इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं। सिंगर ने हाल ही में फिल्म दो और दो प्यार में गाना दिया था। सिंगर ने अपने ट्विटर पर मुस्लिम होने पर अपना दुख बताया है। सिंगर ने कहा कि मुस्लिम होने पर दोस्त आपको छोड़कर चले जाते हैं। आपको अकेलापन महसूस होता है। सिंगर के पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Lucky Ali (credit Pic: Instagram)

सिंगर लकी अली (Lucky Ali) ने अपने गानों से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं। सिंगर ने हाल ही में अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सिंगर ने अपना दुख बयां की है। लकी अली ने बताया कि इस देश में मुस्लिम होने पर खुद को अकेला महसूस करते हैं। आपके दोस्त आपको छोड़कर चले जाते हैं। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लकी अली ने ट्विटर पर पोस्ट करके लिखा, आज दुनिया में मुस्लिम होना एक अकेलापन है। अल्लाह की सुन्नैत का पालन करना एक अकेलापन है। आपके दोस्त छोड़ देंगे और दुनिया आपको मुस्लिम कहने लगेगी। उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो उनके साथ है।

लकी अली के पोस्ट ने मचाया बवाल

एक यूजर ने लिखा, दुनिया में हर तरह के लोग है। हम आपके साथ है। दूसरे यूजर ने लिखा, उस्ताद जी आप लीजेंड हैं, हम हमेशा आपके साथ। वहीं, कुछ लोगों का कहना हैं कि ऐसा क्या होगा उस्ताद जी। लकी अली के इस पोस्ट ने यूजर्स के बीच में खलबली मचा दी है। आपको बता दें कि लकी अली दिग्गज अभिनेता महमूद के बेटे हैं। सिंगर ने 90 और 2000 के दशक में कई शानदार गाने गाए थे। साल 2000 में उन्हें फिल्म कांटे के लिए काफी सराहाना मिली थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article