बॉलीवुड

Akshay Kumar को हुआ कोरोना,अनंत अंबानी की शादी में नहीं होंगे शामिल, जानें कैसी है तबीयत

Akshay Kumar Covid -19 Positive: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। एक्टर के फैंस इस खबर को जानने के बाद हैरान हो गए। एक्टर पिछले दो दिनों से बीमार थे। एक्टर ने आज टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Image

Akshay Kumar (credit pic: Instagram)

Akshay Kumar Covid -19 Positive: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। एक्टर पिछले दो दिनों से बीमार थे। एक्टर ने आज कोरोना का टेस्ट करावाया है। एक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक्टर पिछले दिनों लगातार अपनी फिल्म सरफिरा के प्रमोशन में बिजी थे। कोरोना होने के बाद एक्टर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टर्स ने बताया कि एक्टर बताई गई सारी बातों का ध्यान रख रहे हैं और सावधानी बरते रहे हैं।

अनंत -राधिका की शादी में शामिल नहीं होंगे अक्षय

इस खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। 12 जुलाई को एक्टर अनंत और राधिका अंबानी की शादी में भी शामिल नहीं होंगे। एक्टर अनंत और राधिका के प्री वेडिंग में भी शामिल हुए थे। एक्टर ने जमकर डांस किया था। एक्टर ने प्री वेडिंग फंक्शन में जमकर डांस किया था। उन्होंने प्री वेडिंग फंक्शन में चार चांद लगा दिए थे। एक्टर को अनंत और राधिका की शादी में फैंस उन्हें काफी मिस करने वाले हैं।

सरफिरा हुई बॉक्स ऑफिस पर रिलीज

आज बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की सरफिरा रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में अक्षय के साथ राधिका मदान मुख्य भूमिका में है। सरफिरा साउथ फिल्म सोररईपोत्ररू का हिंदी रीमेक है। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4 से 5 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। इसके अलावा एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 4, हाउसफुल 5 में नजर आएंगे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article