Varun Dhawan on Trolled For Border 2: साल 2026 की शुरुआत में सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) रिलीज हुई थी, जिसमें दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी अहम रोल में नजर आए थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। 'बॉर्डर 2' के गाने और ट्रेलर रिलीज होने के बाद वरुण धवन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। इस वॉर ड्रामा वरुण धवन (Varun Dhawan) की एक्टिंग और स्माइल की आलोचना की गई थी। इस मूवी के रिलीज होने के बाद महीनों बाद वरुण धवन ने इंटरनेट पर ट्रोल किए जाने पर रिएक्शन दिया है। (इसे भी पढ़ें: 'Chunnari Chunnari' के रीमेक पर Sanjay Gupta ने बॉलीवुड को लगाई लताड़, बोले '2046 में क्या रीमिक्स करेंगे...?')
'बॉर्डर 2' को लेकर ट्रोल हुए थे वरुण धवन (Pic Credit: Instagram)
'बॉर्डर 2' में ट्रोल होने पर वरुण धवन ने दिया रिएक्शन
बॉम्बे टाइम्स के साथ बात करते हुए वरुण धवन ने 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले ट्रोल होने पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों का नजरिया बदल गया था। वरुण धवन बताया कि उन्होंने भगवान की लिखी कहानी' के बारे में सीखा। वरुण धवन ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'इस फिल्म के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? मुझे लगता है कि कभी-कभी भगवान आपको नीचे गिराते हैं ताकि वे आपको फिर से ऊपर उठा सकें। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।' (इसे भी पढ़ें: 'Gangster' में कंगना रनौत के बोल्ड सीन्स देख ऐसा था पेरेंट्स का रिएक्शन, बोलीं 'मुझे खुद बहुत बुरा...')
'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे वरुण धवन
वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म 5 जून को दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में मौनी रॉय, मनीष पॉल, राकेश बेदी और चंकी पांडे सहित कई कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। इस मूवी को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है।
