वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने पास किया सेंसर बोर्ड का टेस्ट, फिल्म को मिला ये सर्टिफेकेट

Sanskari Ki Tulsi Kumari Cleared With U/A Certificate: एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' इन दिनों चर्चा में है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि ये मूवी सेंसर बोर्ड से पास हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Update: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित श्रॉफ और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। जब इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ तब से लोगों ने फिल्म को देखने का मन बना लिया। काफी समय बाद ऐसी कोई लव स्टोरी वाली मूवी आ रही है जिसे आप फैमिली के साथ देख सकेंगे। इस बीच धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि ये मूवी सेंसर बोर्ड से पास हो गई है। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

sunny sanskari ki tulsi kumari

Pic Credit-Karan Johar (instagram)

सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म

नई खबरों के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दे दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की लंबाई 2 घंटे 15 मिनट है, जिसमें शुरुआती क्रेडिट्स और आखिरी गाना शामिल है। ये फिल्म कॉमेडी, म्यूजिक और ड्रामा का शानदार मिक्सचर है और दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखता है। यह रनटाइम वरुण धवन और शशांक खेतान की पिछली हिट फिल्मों जैसा है। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया 2 घंटे 13 मिनट की थी, जबकि बद्रीनाथ की दुल्हनिया 2 घंटे 19 मिनट की थी। फिल्म की कहानी सनी और तुलसीकी है, जो अपने पुराने लवर्स को वापस पाने की कोशिश करते हैं।

End of Feed