Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Update: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी नजर आने वाली है। फिल्म को देखने के लिए लोग बेकरार है। इस बीच वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला लुक जारी करने की घोषणा को एक दिन के लिए टाल दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-तय समय से पहले रिलीज होगी Varun Dhawan की फिल्म, इस दिन हिलेंगे सिनेमाघर)
पोस्टपोन हुआ वरुण धवन की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज (pic credit- instagram)
पोस्टपोन हुआ वरुण धवन की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज (pic credit- instagram)
'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर आया अपडेट
दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत पर शोक की छाया छा दी है। हर तरफ से उन्हें श्रद्धांजलियां दी जा रही हैं। इसी बीच वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक जारी करने की घोषणा को एक दिन के लिए टाल दिया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रोड्यूसर्स ने लिखा, 'आशा भोसले जी के निधन से हम गहरे शोक में हैं। संगीत और भावनाओं को आकार देने वाली उनकी आवाज को याद करते हुए सम्मान स्वरूप हम फिल्म का पहला लुक आज की बजाय कल जारी करेंगे। उनके परिवार और फैंस के लिए हमारी प्रार्थनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
आशा भोसले की मौत से गम में है लोग
मेकर्स ने आगे लिखा, 'एक ऐसी आवाज जो हमारे दिलों में हमेशा गूंजती रहेगी।' इसी तरह चांद मेरा दिल की टीम ने भी अपना टाइटल ट्रैक रिलीज करने की तारीख एक दिन टाल दी। धर्मा प्रोडक्शंस ने कहा, 'पीढ़ियों को आकार देने वाली विरासत के सम्मान में और आशा भोसले जी के निधन के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए हम चांद मेरा दिल टाइटल ट्रैक को एक दिन के लिए टाल रहे हैं।' आशा भोसले का निधन 92 वर्ष की उम्र में मुंबई में हुआ। ब्रिच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने मल्टी-ऑर्गन फेलियर को मौत का कारण बताया। उनके निधन से सभी को झटका लगा है।
