बॉलीवुड

Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, नम आंखों से दी परिवार और फैंस ने अंतिम विदाई

Asha Bhosle Funeral: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आशा भोसले पंच तत्व में विलीन हो चुकी हैं। आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ है।

Image

आशा भोसले का हुआ अंतिम संस्कार, फोटो क्रेडिट- जूम

Asha Bhosle Funeral Held At Shivaji Park: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आशा भोसले ने 92 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ था, जिसकी पुष्टि खुद डॉक्टर्स ने की थी। आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित श्मशान गृह में हुआ, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे। आशा भोसले के अंतिम संस्कार में हर किसी की आंखें नम नजर आईं। राजकीय सम्मान के साथ आशा भोसले की अंतिम विदाई हुई। इससे जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर रही हैं, जिन्हें देख फैंस मायूस नजर आए। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Last Rites: आशा भोसले का अंतिम यात्रा हुआ शुरू, शाम 4 बजे पंचतत्व में होंगी विलीन

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ है। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई सितारे भी शामिल हुए। हर किसी के चेहरे पर मायूसी और आंखें नम दिखाई दीं। बता दें कि अंतिम दर्शन के वक्त भी आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया था और उन्हें सलामी दी गई थी।

बीते शनिवार को अस्पताल में भर्ती हुई थीं आशा भोसले

आशा भोसले को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) ने बताया था कि चेस्ट इंफेक्शन के कारण बॉलीवुड की मशहूर सिंगर को अस्पताल ले जाया गया। वहीं रविवार की सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही आशा भोसले ने आखिरी सांस ली। आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि पूरे देश को झटका लगा। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Last Rites: आशा ताई को दिया गया राजकीय सम्मान, नम आंखें लिये अंतिम दर्शन करने पहुंचे सितारे

asha bhosle lata mangeshkar (4).

फोटो क्रेडिट- आशा भोसले इंस्टाग्राम

आशा भोसले के अंतिम दर्शन में रो पड़े ये सितारे

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए तबू, रणवीर सिंह, नील नितिन मुकेश, पूनम ढिल्लों, हेलन, राकेश रोशन, रितेश देशमुख, जैकी श्रॉफ और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे कई सितारे पहुंचे। सभी की आंखें आशा ताई के अंतिम दर्शन के वक्त नम नजर आईं। वहीं आशा भोसले की अंतिम यात्रा में भी उनके चाहने वालों की भीड़ दिखाई दी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article