David Dhawan on Son Varun: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक डेविड धवन (David Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'है जवानी तो इश्क होना' के चलते सुर्खियों में हैं। इस मूवी में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। हाल ही में इस मूवी का टीजर भी जारी किया गया था, जिसे फैन्स ने काफी पसंद भी किया। बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अक्सर वरुण धवन की तुलना सलमान खान और गोविंदा से की गई है। ऐसे में अब खुद डेविड धवन ने खुलासा करते हुए बताया है कि उनके बेटे वरुण धवन (Varun Dhawan) को यह चीजें अच्छी नहीं लगती है।
डेविड ने वरुण धवन को लेकर किया खुलासा (Pic Credit: Instagram)
सलमान-गोविंदा से वरुण की तुलना पर बोले डेविड धवन
पिंकविला को दिए इंटरव्यू के दौरान डेविड धवन ने बेटे वरुण की सलमान और गोविंदा से होने वाली तुलनाओं पर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि वरुण धवन क्या फील करते हैं। डेविड धवन ने कहा, 'वरुण को सलमान खान, गोविंदा और अक्षय कुमार पसंद हैं। मैं जब सीन्स शूट करता हूं तो वे देखने में ऐसे लगते हैं जैसे वे सलमान खान के सीन हों लेकिन ऐसा नहीं है।' (इसे भी पढ़ें: दूध में से मक्खी की तरह फिल्मों के सीक्वल से निकाल फेंकें गए ये एक्टर्स, रातोंरात मेकर्स ने कराई नई एंट्री)
उन्होंने आगे कहा, 'कभी-कभी वरुण को ये चीजें पसंद नहीं आती है। वह मुझसे कहता है. पापा आप मुझसे क्या करवाते रहते हो? मैं उससे यही कहा कि यह मेरा सिनेमा है लेकिन तुम अपने ही अंदाज में करो लोग इस तरह की बातें करेंगे क्योंकि गोविंदा और सलमान दोनों मेरे साथ सक्सेस एक्टर रहे हैं। यह चीजें लाइफ का हिस्सा हैं। दिलचस्प बात यह है कि उसकी तुलना अच्छे अभिनेताओं से की जा रही है।' (इसे भी पढ़ें: Sanjay Dutt की लाल आंखें देखकर खौफ खाती थीं ये हसीनाएं, सेट पर रहता था अजीब माहौल)
कब रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'
डेविड धवन काफी समय से 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वरुण धवन के इस रोमांटिक कॉमेडी में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल, मौनी रॉय और रोहित सराफ भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' के बाद डेविड अपने बेटे वरुण के साथ चौथी बार कर रहे हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
