सारा अली खान (Sara Ali Khan) और उनके भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) अपने स्वीट जेश्चर से फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इब्राहिम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। सारा के भाई इब्राहिम जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। उनका रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी (Rasha Thadani) के साथ वीडियो सामने आया है। राशा और इब्राहिम का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। ये भी पढ़ें- Singham Again Twitter Review: फुल पैसा वसूल निकली अजय देवगन की फिल्म, लोगों ने दिए पूरे 5 स्टार
वीडियो में इब्राहिम राशा को दिवाली पार्टी के बाद गाड़ी तक छोड़ने जाते हैं। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिया। इसके बाद राशा और इब्राहिम साथ में गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं। राशा और इब्राहिम की जोड़ी पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या पलक तिवारी का पत्ता कट गया। तीसरे यूजर ने लिखा, दोनों को साथ में फिल्म करनी चाहिए।
इब्राहिम-राशा का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
वहीं, रिपोर्ट की मानें तो इब्राहिम पलक तिवारी को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। इब्राहिम अक्सर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट होते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इब्राहिम काजोल के साथ सरजमीन से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन बोमन इरानी के बेटे कायोजे इरानी कर रहे हैं। फिल्म में साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा इब्राहिम दिनेश विजान के स्पोर्ट्स ड्रामा में भी नजर आ सकते हैं। वहीं, राशा ठडानी अभिषेक कपूर की फिल्म आजाद में नजर आएंगी। आजाद में राशा के साथ अजय देवगन के भांजे अमन, अजय देवगन और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में हैं।
