Ranveer singh and Alia Bhatt ramp walk: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) 28 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनकर एक साथ रैम्प वॉक करते दिखे हैं। इस रैम्प वॉक के दौरान रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया जिससे सोशल मीडिया पर उनकी जमकर वाह-वाही हो रही है। रणवीर सिंह ने रैम्प वॉक के बीच में दीपिका पादुकोण के पास जाकर उन्हें किस किया और अपनी मां के पैर छूकर उनका आशिर्वाद भी लिया। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के रैम्प वॉक का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।यूजर्स रणवीर सिंह के इस बिहेवियर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक बार फिर दिखा रणवीर-दीपिका का प्यार
मनीष मल्होत्रा के रैम्प वॉक में रणवीर सिंह अपने ही अंदाज में चलते हुए नजर आते हैं। रैम्प वॉक के बीच में वह अचानक रुक जाते हैं और दीपिका की तरह जाकर उन्हें किस करते हैं। जिसके बाद वह अपनी मां के पैर छूकर आशिर्वाद देते हैं और फिल्ममेकर करण जौहर की गले लगते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये इंसान हमेशा अपनी वाइफ को स्पेशल वील करवाता है। मानना पड़ेगा भाई को।' रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
