Vaathi Box Office Prediction: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की फिल्म वाथी (Vaathi) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। धनुष साउथ सिनेमा के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी धनुष की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इतंजार बेसब्री से कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आया था। फिल्म का निर्देशन वेंकी एटलुरी ने किया है। ये फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, धनुष की फिल्म वाथी कमाई के मामले में कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा को पीछे छोड़ सकती हैं। पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। एडवांस बुकिंग के दौरान फिल्म ने कल गुरुवार रात 10 बजे तक 1.5 करोड़ की कमाई की थी।
Dhanush and kartik aaryan (credit pic: social media)
कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का बॉक्सऑफिस कलेक्शन लगभग 7 करोड़ रुपये हो सकता है। शहजादा अल्लू अर्जुन की फिल्म ala vaikunthapurramuloo का हिंदी रीमेक है। सोशल मीडिया पर दर्शक धनुष की वाथी को बेहतर बता रहे हैं। धनुष ने अपनी शानदार एक्ट्रिंग से एक बार फिर दर्शकों को हैरान कर दिया है।
Audience give a Big 👍 to @dhanushkraja 's #Vaathi @7screenstudio t.co/kxy5qHSHfw
— ANI (@ANI) Feb 17, 2023
शिक्षा माफिया से जंग लड़ते दिखेंगे धनुष
वाथी में धनुष जूनियर लेक्चरर की भूमिका निभा रहे हैं। इस रोल में धनुष बिल्कुल फिट बैठ रहे हैं। संयुक्ता मेनन के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद कर रहे हैं। समुथिरकानी ने फिल्म में निगेटिव रोल प्ले किया है। वाथी में आपको कॉमेडी का डोज भी मिला है। फिल्म में शिक्षा के नाम पर चल रहे हैं स्कैम को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में धनुष की शानदार डायलॉग्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसकी झलक फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिली थी।
