Usha Uthup Husband Jani Chacko Passed Away At The Age Of 78: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर उषा उत्थुप और उनके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उषा उत्थुप के पति जानी चाको ने अपने कोलकाता वाले घर पर आखिरी सांसें लीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जानी चाको को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बात की पुष्टि खुद उषा उत्थुप (Usha Uthup) के परिवार ने की है।
यह भी पढ़ें: पद्म भूषण मिलने पर Usha Uthup ने किया रिएक्ट, कहा- 'अभी भी यकीन नहीं हो रहा यह सच है..'
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उषा उत्थुप (Usha Uthup) के पति जानी चाको 8 जुलाई को अपने घर पर ही थे। लेकिन टीवी देखते वक्त उन्हें बेचैनी महसूस हुई। उन्होंने इस चीज की शिकायत भी की। ऐसे में उन्हें पास ही के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत बताया। डॉक्टर्स के अनुसार, उषा उत्थुप के पति जानी चाको को दिल का दौरा पड़ा था। 9 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कैसे हुई थी जानी चाको और उषा उत्थुप की मुलाकात
बता दें कि उषा उत्थुप (Usha Uthup) और जानी चाको के दूसरे पति थे। उषा उत्थुप और जानी चाको की मुलाकात एक म्यूजिकल इवेंट के दौरान हुई थी। उस इवेंट में उषा अपने पहले पति रामू अय्यर के साथ गई थीं। लेकिन बताया जाता है कि उनके बीच चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। 'द क्वीन ऑफ इंडियन पॉप: द ऑथराइज्ड ऑफ उषा उत्थुप' के मुताबिक, जानी चाको शादीशुदा उषा उत्थुप को दिल दे बैठे थे और उन्होंने ये बात खुद उनके पहले पति रामू अय्यर से बताई थी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
