Urvashi Rautela Bathroom VIDEO Leaked: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का एक बाथरूम वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को अपने बाथरूम में देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो ने हर जगह सनसनी मचा दी है। अब इसपर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने मैनेजर से बात करती दिख रही है। उर्वशी का अपने मैनेजर के साथ कॉल पर की गई ये बातचीत भी लीक हो गई है। उनका फोन भी टैप कर लिया गया है। इस फोन कॉल में उर्वशी अपने मैनेजर से इस बाथरूम वीडियो लीक पर जवाब मांगती दिख रही हैं। एक्ट्रेस उनसे पूछती हैं कि आखिरी यह सभी चीजें लीक कैसे हो रही है। जिसका उनके मैनेजर के पास कोई जवाब नहीं है। आइए यहां इस बातचीत पर भी एक नजर डालते हैं।
'ये सबी चीजें बाहर कैसे आ रही हैं'- उर्वशी रौतेला
सोशल मीडिया पर वायरल उर्वशी रौतेला के बाथरूम वीडियो पर सवाल करते हुए एक्ट्रेस ने अपने मैनेजर से पूछा, 'क्या तुमने वीडियो देखा? यह सब चीजें बाहर कैसे आ रही हैं?' जिसपर उनका मैनेजर जवाब देता है, 'हां मैंने वीडियो देखा है पता नहीं कैसे बाहर आ रहा है, पर हमें इस बारे में फोन कॉल पर बात नहीं करनी चाहिए। आप 20 जुलाई को वापस आ जाओ तक देखते हैं।'
जिसपर एक्ट्रेस कहती हैं, 'हमें बात क्यों नहीं करनी चाहिए, मुझे इसका जवाब चाहिए।' दोनों के बीच की यह बातचीत भी तेजी से वायरल हो रही है। इस पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने कहा कि प्रमोशन का तरीका अच्छा है, अब बता दो क्या आने वाला है। वही एक और यूजर ने लिखा, 'उर्वशी तो धीरे धीरे पूनम पांडे बनती जा रही है।'
