बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इंडस्ट्री में लंबे समय से एक्टिव हैं। एक्ट्रेस का कुछ दिनों पहले प्राइवेट वीडियो लीक हुआ था। एक्ट्रेस के बाथरूम का वीडियो लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा था। लोगों का कहना था कि इस तरह से किसी की प्राइवेसी को कैसे ताक पर रखा जाता है। वायरल वीडियो के बाद एक्ट्रेस का ऑडियो भी सामने आया था जिसमें वो अपने मैनेजर से पूछती हैं कि तुमने वो वीडियो देखा। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे मेरा वीडियो कैसे लीक हो गया। मुझे उनसे बात करनी होगी।
मैनेजर इसके जवाब में कहता है कि वो इस वीडियो को इंटरनेट से हटाने की कोशिश कर रहा है। हमें उससे सामने से बात करनी होगी ना कि कॉल पर। हमारा फोन भी टैप हो रहा हो। एक्ट्रेस हाल ही में अपनी फिल्म घुसपैठिया के ट्रेलर लॉन्च पर शामिल हुई थी। एक्ट्रेस ने लीक प्राइवेट वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है।
प्राइवेट वीडियो लीक होने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस ने कहा, मैं बहुत ही अपसेट हो गई थी जब वो क्लिप वायरल हुई थी। वो हमारी फिल्म घुसपैठिया का वीडियो था। मैं कभी नहीं चाहूंगी कि ऐसा किसी लड़की के साथ हो। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपनी फिल्म एनबीके 108 की शूटिंग में बिजी है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। फिल्म में ननंदमुरी बालाकृष्णा लीड रोल में है। एक्ट्रेस की फिल्म घुसपैठिया को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा एक्ट्रेस वेलकम टू द जंगल और कसूर 2 समते कई फिल्मों में नजर आएंगी।
