सनी देओल और बॉबी देओल एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। दोनों भाइयों के करियर की बात करें तो बॉबी और सनी के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। काम के मामले में बॉबी सनी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। एक्टर के पास बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली है। फिल्मों में एक्टर विलेन के खतरनाक लुक में नजर आएंगे। आइए लॉर्ड बॉबी की अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं।
Yrf के अल्फा में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में बॉबी के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में है। बॉबी को नए अवतार मे ंदेखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
बॉबी देओल तेलुगु फिल्म Hari Hara Veera Mallu में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर के साथ पवन कल्याण लीड रोल में हैं। एक्टर इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे।
कांगुवा के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने बहुत पहले फिल्म से एक्टर का पोस्टर शेयर किया था। एक पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
बॉबी देओल एनबीके 109 में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एक्टर को नए अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
बॉबी देओस श्लोक: द देसी शेरलॉक में लीड रोल में नजर आएंगे। एक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में बॉबी, ्अक्षय और अभिषेक के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
सनी देओल मां तुझे सलाम 2 और बॉर्डर 2 में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर प्रीति जिंटा के साथ लाहौर 1947 में दिखाई देंगे।