Unknown Women Entered in Aditya Roy Kapur House: बॉलीवुड स्टार्स के फैंस की दीवानगी कभी किसी से छिपी नहीं है। सालों से लेकर आजतक भी लोग अपने फेवरेट स्टार से मिलने के लिए क्या कुछ नहीं कर जाते। ऐसा ही वाक्या अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ( Aditya Roy Kapur) के साथ हुआ, जिनके मुंबई वाले घर में एक महिला झूठ बोलकर घुस गई। जब एक्टर ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया तब वह अजीबो-गरीब हरकते करने लगी। बाद में आदित्य रॉय कपूर की मैनेजर ने उस महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर( Aditya Roy Kapur) के घर में कल शाम एक महिला अचानक से चली आई। 47 साल की इस महिला ने अपना नाम गज़ाला झकारिया सिद्दीकी बताया, यह महिला दुबई की रहने वाली है। जैसे ही गजाला ने घर का दरवाजा खटकटाया एक्टर की हाउसहेल्प संगीत पवार ने उससे बात की। उस समय आदित्य घर पर नहीं थे, उस महिला ने एक्टर की हाउसहेल्प को कहा कि मैं उनके लिए तोहफे लेकर आई हूं और उन्हें जानती हूं। हालांकि, जब एक्टर घर पर वापिस लौटे तो उन्होंने कहा कि वे महिला को नहीं जानते, जिसके बाद महिला ने अभिनेता से मिलने की कोशिश करने लगी और बार-बार कहने लगी की मुझे इसी घर में रहना है। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया और उसे हिरासत में ले लिया गया।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला को अभिनेता सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। ऐसे अनजान लोगों का सेलिब्रिटी के घर घुसना उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता दिखा रहा है।
