Udta Teer Box office Prediction Day 1: ओपनिंग डे पर निकल जाएगी आयुष्मान-सारा स्टारर की हेकड़ी, इतना होगा बिजनेस

Udta Teer Box office Prediction Day 1: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) की कमाई पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रहने वाली है।

Udta Teer Box office Prediction Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) आज यानी 23 अक्टूबर को मेकर्स ने रिलीज कर दी है। हैरानी की बात यह है कि 'उड़ता तीर' को लेकर दर्शकों के बीच बड़ा क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा तगड़ी ओपनिंग नहीं ले पाएगी। आइए देखते हैं यह फिल्म पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amit Shah के 62वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan ने दी बधाई, अक्षय कुमार से लेकर राम चरण तक सितारों ने लुटाया प्यार)

Udta Teer Box office Prediction Day 1

पहले दिन इतने करोड़ रुपये कमाएगी 'उड़ता तीर' (Pic Credit: Instagram)

'उड़ता तीर' पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' पहले दिन 2 से 3 करोड़ रुपये का की कमाई कर सकती है। हालांकि सुबह के शोज के बाद कमाई का आंकड़ा दर्शकों के अच्छे रिव्यू आने के बाद बढ़ सकता है। आयुष्मान और सारा ने फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'उड़ता तीर' ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रहेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sunny Deol की फिल्म 'Suryaa' पर IMA ने जताई आपत्ति, डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा दिखाने पर उठाए सवाल)

'उड़ता तीर' एक स्पाई कॉमेडी मूवी है, जिसमें आयुष्मान खुराना ने एक ऐसे पाकिस्तानी ऑफिसर का किरदार अदा किया है, जो वॉर के बाद अपनी याद्दाश्त खो देता है और भारत माता की जय के नारे लगाता है। आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी इस मूवी में आयुष्मान और सारा के अलावा राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, राहुल बोस, बृजेंद्र काला, सुहैल नैय्यर, सुप्रिया पिलगांवकर और रघुबीर यादव को अहम भूमिका में देखा जाएगा। इस मूवी में दिवंगत अभिनेता मुकुल देव को भी आखिरी बार बड़े परदे पर देखा जाएगा।

End of Feed