Tumbbad 2: Sohum Shah की फिल्म में हुई Alia Bhatt की एंट्री, Nawazuddin Siddiqui भी होंगे हिस्सा

आलिया भट्ट को लेकर काफी समय से ये बातें हो रही थीं कि वो सोहम शाह की अपकमिंग मूवी 'तुम्बाड 2' में दिखाई दे सकती हैं। मेकर्स ने इस खबर पर आखिरकार पक्की मुहर लगा दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तुम्बाड 2 में हुई आलिया भट्ट की एंट्री
  • मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान
  • सोहम शाह-आलिया भट्ट की तस्वीर की शेयर

सोहम शाह की अंडरडॉग फिल्म तुम्बाड समय के साथ बड़ी होती जा रही है। इस वक्त इसके सीक्वल की शूटिंग चल रही है, जिसमें एक के बाद एक बड़े-बड़े स्टार्स जुड़ रहे हैं। तुम्बाड 2 के ऐलान के साथ सोहम शाह ने बताया था कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी अहम रोल में दिखाई देंगे, जिसके बाद दर्शक एक्साइटेड हो गए थे। नवाज के बाद तुम्बाड 2 के साथ आलिया भट्ट का नाम जुड़ा था लेकिन मेकर्स ने पक्की मुहर नहीं लगाई थी। हालांकि अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट की एंट्री हो चुकी है और वो इस सीरीज का अहम हिस्सा हैं। फिल्म तुम्बाड 2 के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही एक पोस्ट के जरिए लोगों को बताया है कि वो सोहम शाह की इस फिल्म में अहम रोल निभाती दिखाई देंगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Jana Nayagan UK Release: रिलीज से पहले Thalapathy Vijay की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, जानिए यहां

Tumbbad 2: Sohum Shah की फिल्म में हुई Alia Bhatt की एंट्री, Nawazuddin Siddiqui भी होंगे हिस्सा

Tumbbad 2: Sohum Shah की फिल्म में हुई Alia Bhatt की एंट्री, Nawazuddin Siddiqui भी होंगे हिस्सा

Tumbbad 2 में हुई Alia Bhatt की एंट्री

फिल्म तुम्बाड 2 के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही एक प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट और सोहम शाह साथ में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ मेकर्स ने लिखा है, "एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट का स्वागत है।" इस ऐलान से आलिया भट्ट के फैंस खुश हो गए हैं। आलिया भट्ट ने सुपरहिट फिल्मों में खुद को साबित किया है और करियर के इस पड़ाव पर वो लगातार एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: जापान के बॉक्स ऑफिस पर निकल गई 'Dhurandhar' की हेकड़ी, Ranveer Singh स्टारर को देखने पहुंचे इतने दर्शक

End of Feed