बॉलीवुड

अयोध्या में डील के बाद Ranbir Kapoor ने की एक और बड़ी इन्वेस्टमेंट, इतने करोड़ में खरीदी 25 एकड़ जमीन

Ranbir Kapoor's Buys 25 Acres Of Land: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में बड़ी इन्वेस्टमेंट करते हुए पुणे के पास 25 एकड़ जमीन खरीदी है।

Image

रणबीर कपूर ने खरीदी 25 एकड़ जमीन

Ranbir Kapoor's Buys 25 Acres Of Land: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फिल्मों से कमाई कर इन दिनों लगातार प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने हाल ही में पुणे के पास 25 एकड़ जमीन खरीदकर एक और बड़ा प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट किया है। CRE Matrix को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने पुणे के मुल्शी इलाके में लगभग 25 एकड़ जमीन को 16.42 करोड़ रुपये में खरीदा है। बताया जा रहा है कि इसका रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल, 2026 को पूरा हुआ था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी ये 6 फिल्में बुरी तरह हुईं फ्लॉप, बंद कमरे में खूब रोए मेकर्स)

पुणे के पास रणबीर कपूर ने खरीदी 25 एकड़ जमीन

रिपोर्ट की मानें तो पहला प्लॉट 21,400 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जिसे 3.31 करोड़ रुपये में खरीदा गया। दूसरी प्लॉट 29,900 वर्ग मीटर की थी, जिसकी कीमत 4.62 करोड़ रुपये थी। तीसरी और सबसे बड़ी प्लॉट 43,800 वर्ग मीटर की थी, जिसे 7.07 करोड़ रुपये में खरीदा गया। चौथी प्लॉट 8,900 वर्ग मीटर की थी, जिसकी कीमत 1.39 करोड़ रुपये थी। इन चारों प्लॉट्स का टोटल एरिया 1,04,000 वर्ग मीटर यानी 25.7 एकड़ है। इसे खरीदने में कुल खर्च 16.42 करोड़ रुपये आया है। इस सौदे में 82.13 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी लगी। इससे पहले रणबीर कपूर ने अयोध्या में भी बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan UK Release: रिलीज से पहले Thalapathy Vijay की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, जानिए यहां)

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor

'रामायण पार्ट 1' में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को जल्द ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में देखा जाएगा। इस मूवी में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में यश को रावण के रोल में देखा जाएगा। फिल्म का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर के पास संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी है, जिसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article