Tumbbad 2: कंगना रनौत और सोहम शाह स्टारर में हुई अक्षय खन्ना की धांसू एंट्री?

Akshaye Khanna to Star in Tumbbad 2: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता को देखने के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना को कंगना रनौत और सोहम शाह स्टारर 'तुम्बाड 2' में अहम रोल अदा करते हुए देखा जाएगा। फैन्स भी अक्षय खन्ना को इस मूवी में देखने के लिए बेताब हैं।

Akshaye Khanna to Star in Tumbbad 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दोनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' की सफलता क एन्जॉय कर रहे हैं। 'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका निभाने के बाद से ही अक्षय खन्ना की लोकप्रियता में तगड़ा इजाफा हुआ है। इस मूवी में अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने दर्शकों को भी खूब हैरान किया। फैन्स भी यह जानने के लिए बेताब हैं कि अब अक्षय खन्ना अब किस फिल्म में नजर आएंगे। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अक्षय खन्ना को कंगना रनौत और सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड 2' में देखा जाएगा।

Akshaye Khanna

'तुम्बाड 2' में नजर आएंगे अक्षय खन्ना?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय खन्ना को जल्द ही सोहम शाह की आने वाली फिल्म 'तुम्बाड 2' में देखा जा सकता है। 'तुम्बाड 2' के लिए अक्षय खन्ना और सोहम शाह की बातचीत जारी है। इस फिल्म में कंगना रनौत भी एक महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगी। 'तुम्बाड 2' पहली फिल्म की तरह ही डार्क और मजबूत कहानी के साथ आएगी। मेकर्स इस मूवी की कहानी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। मेकर्स फिल्म की कहानी और कास्टिंग में कोई कमी नहीं रहने देना चाहते हैं। (इसे भी पढ़ें: Salim Khan Hospitalized: मुश्किल घड़ी में सलमान खान के साथ चट्टान बनकर खड़े हैं ये 6 सेलेब्स, निभा रहे हैं दोस्ती का फर्ज)

End of Feed