Salim Khan Health Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक बॉलीवुड के कई स्टार्स सलमान खान के पिता का हाल-चाल लेने पहुंच चुके हैं। फैंस समेत बॉलीवुड के सभी स्टार्स सलीम खान की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। बीते दिन ये खबर सामने आई थी कि सलीम खान वेंटिलेटर है। इस बीच लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने सलीम खान की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
ये भी पढ़ें- सलमान खान की एक्स सोमी अली ने
अब कैसी है सलीम खान की तबीयत
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने सलीम खान की सेहत पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि सलीम खान को न्यूनतम ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत नहीं है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात हुई थी, लेकिन अब उनकी सहूलियत और आराम को देखकर फैसला लिया जाएगा। उन पर डीएसए (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) प्रक्रिया की गई है, जो सर्जरी नहीं मानी जाती। अभी वे आईसीयू में हैं और वेंटिलेटर पर हैं। कल परिवार के डॉक्टर चोपड़ा ने उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया था। ब्लड प्रेशर ज्यादा होने के कारण सुरक्षा के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया है।डॉक्टर ने कहा कि उनकी उम्र के कारण रिकवरी धीमी है, लेकिन वे बेहतर हो रहे हैं। हालत स्थिर है और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
सलमान खान की एक्स ने किया पोस्ट
सोमी अली ने सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर पोस्ट में लिखा,'ये सुनकर मेरा दिल बैठ गया कि सलीम खान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुनिया के लिए वो बेशक एक महान लेखक हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार को बनाया और शोले जैसी अमर फिल्म बनाई। वो मेरे लिए पिता समान थे। उनके घर में रहते हुए मुझे बेटी की तरह प्यार मिला। साथ बैठकर खाना, धर्म पर गहरी बातें, जहां हर मजहब को एक समान माना जाता था। उन्होंने सिखाया कि भगवान किसी भी सिद्धांत से बड़े होते हैं और कहानी में ड्रामे के साथ सच्चाई होना जरूरी है. उनकी प्रतिभा ने सिनेमा का इतिहास बनाया। उनकी इंसानियत ने लोगों को संवारा.मैं उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।वो मेरे लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं।
