जबरा फैन के साथ एयरपोर्ट पर Shraddha Kapoor ने मटकाई कमर, वायरल VIDEO देख भड़क गए यूजर्स

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 5, 2023, 08:57 AM IST

Shraddha Kapoor Dance on Airport: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। रणबीर कपूर के साथ पहली बार श्रद्धा बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। अब श्रद्धा एयरपोर्ट पर एक फैन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एयरपोर्ट पर फैंस के साथ नाचने लगीं श्रद्धा कपूर।
  • श्रद्धा का यह डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
  • फैंस एक्ट्रेस को इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

Shraddha Kapoor Dance on Airport: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणबीर के साथ पहली बार श्रद्धा बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट नजर आ रही है। तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर और कई गाने भी रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का एक डांस नंबर भी 'शो मी द ठुमका' रिलीज हुआ है। इस गाने में रणबीर और श्रद्धा जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। श्रद्धा बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन डांसर में से एक हैं। गाने में भी उनके जबरदस्त स्टेप्स फैंस का काफी पसंद आए हैं। अब श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा एयरपोर्ट पर एक फैन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

Shraddha Kapoor in Tu Jhoothi Main Makkaar

Shraddha Kapoor in Tu Jhoothi Main Makkaar

एयरपोर्ट पर फैन के साथ नाचीं श्रद्धा कपूर

सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर का एक फैन उनके साथ डांस करने की गुजारिश करता है वो भी एयरपोर्ट पर। एक्ट्रेस फैन को निराश नहीं करतीं और उनके साथ अपने लेटेस्ट गाने शो मी द ठुमका पर कमर मटकाने लगती हैं। एक तरह जहां सोशल मीडिया पर कई यूजर्स श्रद्धा कपूर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोग एक्ट्रेस को टारगेट भी कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि फिल्म की प्रमोशन के लिए एक्टर कुछ भी करने लगते हैं।

End of Feed