बॉलीवुड

TJMM Box office collection day 12: फिल्म की कमाई में आई बड़ी उछाल, 100 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 20, 2023, 08:09 AM IST

TJMM Box office collection day 12 early estimates: रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया है। दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई अब 100 करोड़ के पार हो गई है। रविवार को तू झूठी मैं मक्कार की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

Image

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office

KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई में आया उछाल।
  • दूसरे वीकेंड के बाद 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म।
  • फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रहा है।

TJMM Box office collection day 12 early estimates: रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म पठान के बाद अब तू झूठी मैं मक्कार साल 2023 की दूसरी बॉलीवुड हिट फिल्म साबित होने वाली हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा बाकी एक्टर्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रणबीर के मां-बाप के रोल में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। दोनों की डायलॉग डिलिवरी भी लाजवाब है। इसके साथ ही मशहूर कॉमेडिया अनुभव सिंह बस्सी की एक्टिंग भी फिल्म में जबरदस्त है।

रणबीर कपूर के बेस्ट फ्रेंड के रोल में बस्सी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। आइए अब फिल्म के 12वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को होली के मौके पर 8 मार्च को रिलीज किया गया था। अब दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन रविवार को 7.50 करोड़ रुपये की है। जिसके साथ ही अब फिल्म की कुल कमाई 109.58 करोड़ हो गई है। इससे पहले शनिवार को भी फिल्म ने 6.03 करोड़ की ठीक-ठाक कलेक्शन किया था। रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई है।

बॉलीवुड ने की दमदार वापसी

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से बॉलीवुड ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर वापसी कर ली है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। हालांकि इसके बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। अब तू झूठी मैं मक्कार का कलेक्शन कुछ राहत भरा रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article